[t4b-ticker]
Advertisement
उत्तरप्रदेशक्राइमट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Lawyer Commits Suicide: ‘पापा को लाश छूने भी मत देना’ वकील ने सुसाइड नोट लिख कोर्ट की 5वीं मंजिल से लगाई छलांग, हैरान कर देगी वजह

कानपुर। Lawyer Commits Suicide: उत्तर प्रदेश के कानपुर से सुसाइड की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जहां कानपुर कचहरी में अधिवक्ता प्रियांशु श्रीवास्तव ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। बताया गया  आत्महत्या से ठीक पहले व्हाट्सएप पर दो पन्नों का स्टेटस नोट शेयर किया था। इस घटना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेजा और व्हाट्सएप स्टेटस के आधार मामले की जांच शुरू की।

Read More: Janjgir-Champa Crime: सनसनीखेज वारदात… बदमाशों ने घर में घुसकर सो रहे दो भाइयों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत 1 घायल 

मिली जानकारी के अनुसार,  प्रियांशु श्रीवास्तव नामक वकील ने इमारत से छलांग लगा दी। उन्हें तुरंत उर्सुला हॉर्समैन मेमोरियल (यूएचएम) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद न्यायालय परिसर और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। मौके से दो पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें प्रियांशु ने अपनी आखिरी इच्छा जताते हुए लिखा है कि नोट को अंत तक पढ़ा जाए। सुसाइड नोट में उन्होंने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए बचपन से मिले कथित मानसिक उत्पीड़न का जिक्र किया है।

सुसाइड नोट के अनुसार, पिता की डांट-फटकार, अपमानजनक व्यवहार और लगातार दबाव ने उसके मन पर गहरा असर डाला। उसने लिखा कि बचपन की कुछ घटनाएं, अपमान और सख्ती की यादें उन्हें जीवनभर परेशान करती रही। यही कारण रहा कि पिता के साथ उनके संबंध बेहद तनावपूर्ण हो गए। मृतक ने लिखा कि बचपन की घटनाएं और अपमान की यादें उन्हें लंबे समय तक परेशान करती रही। पढ़ाई को लेकर दबाव, हर समय शक की नजर से देखना और कड़े नियंत्रण ने उसे अंदर से तोड़ दिया।

Read More: Today Gold-Silver Price : ग्राहकों के लिए खुशखबरी, फिर लुढ़के सोने-चांदी के दाम, जानें क्या है आज का ताजा भाव 

सुसाइड नोट में प्रियांशु ने यह भी लिखा कि, ‘पापा को मेरी लाश छूने भी मत देना, आप जीत गए मैं हार गया’ । 25 वर्षीय प्रियांशु खुद भी वकील थे और अपने पिता के चैंबर में ही काम करते थे। नोट में उन्होंने अपनी पहचान न होने का दर्द बयां किया। उसने लिखा उनके पास कोई चैंबर नहीं था वे बस अपने पिता के लिए ही काम कर रहे थे। गलतसंगत में न होने के बावजूद उसे पिता की बेवजह सख्ती झलनी पड़ती थी।

Read More: CG Heatwave Alert: गर्मी ने दिखाए तीखे तेवर, 43 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है पारा, हीटवेव का अलर्ट जारी 

Lawyer Commits Suicide: घटना के बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और जज मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि सुसाइड नोट को जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि,बेटे की मौत के बाद पिता कुछ भी कहने की हालत में नहीं है। फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close