Breaking news
Advertisement
देश

Agneepath Scheme : विरोध के बीच गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, अग्निवीरों के लिए CAPF-असम राइफल्स में 10प्रतिशत आरक्षण

नई दिल्ली। अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में युवा सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं अब गृह मंत्रालय ने इसे लेकर बड़ा ऐलान किया है। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) और असम राइफल्स की भर्ती में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण देने का ऐलान किया है।

गृह मंत्रालय ने अग्निवीर के रूप में सेवा पूरी करने वालों के लिए अधिकतम उम्र की सीमा में भी छूट का ऐलान कर दिया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक अग्निवीरों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी जाएगी। अग्निपथ योजना के तहत भर्ती अग्निवीरों के पहले बैच के लिए अधिकतम आयु की सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी।

गौरतलब है कि तीनों सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना का ऐलान किया था। सेना में अग्निपथ योजना के तहत चार साल के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जानी है। इस योजना का ऐलान किए जाने के बाद ही गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की थी कि असम राइफल्स और CAPF की भर्तियों में अग्निवीरों को प्राथमिकता दी जाएगी। गृह मंत्रालय की ओर से अग्निपथ योजना को प्रशिक्षित युवा के लिए आगे भी देश की सेवा और सुरक्षा में योगदान देने का जरिया बताया गया था। गृह मंत्रालय ने अब अग्निवीरों के लिए आरक्षण का ऐलान भी कर दिया है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close