Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

‘ BJP वोट चोर नहीं बल्कि दिल चोर है’ वोट चोरी वाले मुद्दे पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया पलटवार

रायपुर। Vijay Sharma On Vote Chori: इन दिनों देशभर में SIR को लेकर चर्चाएं चल रही है जहां कांग्रेस SIR को लेकर यह आरोप लगा रही है कि भारतीय जनता पार्टी और चुनाव आयोग मिलकर वोट चोरी को अंजाम दे रहे हैं जिसका पलटवार करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी वोट चोर नहीं बल्कि दिल चोर है।

Vijay Sharma On Vote Chori: दरअसल, बिहार चुनाव से ठीक पहले राहुल गांधी ने वोट चोरी का मुद्दा उठाया। यह मुद्दा पूरे देश में तेजी से चलने लगा। जहां कांग्रेस ने बीजेपी को वोट चोर करार देते हुए कहा है कि, वह चोरी करके सत्ता में आई है। जिसके जवाब में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कोई वोट बैंक नहीं है। हम तो रोज कमाने रोज खाना जैसा काम करते हैं साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि हम वोट चोर नहीं बल्कि दिल चोर है और दिल चोरी करने में बड़ी मेहनत करनी पड़ती है। बढ़ी ईमानदारी करनी पड़ती है तभी जाकर दिल कोई किसी को देता है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close