समाज में बदनामी के डर से ससुर ने ही किया था बहू का कत्ल, हत्या कर सेप्टिक टैंक में छुपाई थी लाश, हैरान कर देगी वजह
कवर्धा। Kawardha Murder Update: बीते दिनों 11 दिसंबर को कवर्धा के लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव से एक सनसनीखेज मामना सामने आया था। जहां घर के सेप्टिक टैंक में एक नवविवाहित महिला का शव मिला था। वहीं अब इस मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मृतिका को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण किटनाशक पीना और गला घोटकर हत्या करना सामने आया था। जिसके बाद पुलिस ने इस हत्या के आरोप में मृतिका के प्रेमी भोजराज पटेल के पिता जहर पटेल को गिरफ्तार किया है।
दरअसल, आरोपी जहर पटेल का बड़ा बेटा भोजराम पटेल कमाने खाने हैदराबाद गया हुआ था। जहां उसकी मुलाकात कामिनी निषाद उम्र 20 निवासी चैतुखपरी थाना मोहारा जिला राजनांदगांव से हुई। जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ी और दोनों ने भागकर शादी कर ली। वहीं भोजराम पटेल हैदराबाद से कामिनी को लेकर अपने गांव बांधाटोला आ गया।
बता दें कि, युवती दूसरे जाति की थी। इस वजह से जब आरोपी जहर पटेल को इसकी जानकारी लगी तो उसे समाज में बदनामी का डर सताने लगा। घटना वाले दिन उसने अपने दोनों बेटे को मां के इलाज के लिए भेज दिया। इस दौरान घर में सिर्फ मृतिका कामिनी और आरोपी जहर पटेल ही थे। ऐसे में मौका देखकर आरोपी ने जबरन अपनी बहू को कीटनाशक पिलाई और जब वह बेहोश होने लगी तो उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और लाश को घर के आंगन में बने सेप्टिक टैंक को खोलकर डाल दिया और उसे फिर से सिमेंट से डाल दिया। जब भोजराम पटेल घर लौटा तो कामिनी घर पर मौजूद नहीं थी। पिता ने पूछने पर उन्होंने घर छोड़कर जाने की बात कहीं।
Kawardha Murder Update: भोजराम पटेल कुछ दिनों तक पत्नी की ढूंढता रहा, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला तो उसने लोहारा थाना में युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की युवक के पिता जहर पटेल को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, क्योंकि लड़की दूसरे जाति की थी और वह हर हाल मे उसे घर से दूर करना चाहते थे। तब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी जहल पटेल को गिरफ्तार कर धारा 1030(1) 238(ख) बीएनएस के तहत न्यायालय में पेश किया।
यह भी देखें




