Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशमनोरंजन

Urfi Javed Engaged : उर्फी जावेद ने कर ली सगाई? सोशल मीडिया पर वायरल हुईं ये तस्वीरें…

नई दिल्ली : बिग बॉस ओटीटी-1 (big boss ott-1) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आने वालीं टीवी एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं.अक्सर देखा जाता है कि अपने अतरंगी ड्रेसिंग सेंस को लेकर उर्फी लगातार लाइमलाइट में छाई रहती हैं. लेकिन इस बार वजह उनकी ड्रेस नहीं बल्कि कुछ और ही है. दरअसल, सोशल मीडिया पर लोग एक्ट्रेस से सवाल कर रहे हैं कि क्या उन्होंने सगाई कर ली है. चलिए जानते हैं कि क्या है मामला.

सोशल मीडिया पर उर्फी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. इन फोटो में आप देख सकते हैं कि उर्फी किसी लड़के को शायद रिंग पहनाते हुए नजर आ रही हैं, साथ ही सामने हवन कुंड और पंडित भी बैठा हुआ नजर आ रहा है. जिसकी वजह से ये चर्चा अब तेज हो गई है कि क्या सच में उर्फी जावेद ने किसी से सगाई रचा ली है. हालांकि पूरी तरह से साफ पता नहीं चल रहा है. इसी को देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी सगाई के कयास लगाने शुरू कर दिए. अब उनकी फोटोज पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं और लोग उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं.

वैसे आपको बता दें उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया की दुनिया का एक ऐसा नाम हैं, जो आए दिन ही सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी दमदार फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 46 लाख से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं.

रद्द हुआ अनियमित कर्मचारियों का विरोध, अब इस दिन होगा सभी कर्मचारियो का प्रदर्शन…

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close