छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़रायपुर
दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचे सीएम साय, सौर ऊर्जा जागरुकता अभियान समारोह में होंगे शामिल
रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह में शामिल हुए। यह कार्यक्रम सौर ऊर्जा के महत्व और स्थायी ऊर्जा विकल्पों को प्रोत्साहित देने के लिए आयोजित किया गया है।
बता दें कि,आज के इस कार्यक्रम में नागरिकों, ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों और हितधारकों की भागीदारी होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा, अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
Raipur News: यह कार्यक्रम राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने से न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि यह राज्य के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Advertisement




