GATE परीक्षा में नकल करने वाले ‘मुन्ना भाई’ गिरफ्तार, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से कर रहे थे अंदर बैठे अभ्यार्थियों की मदद

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Raipur GATE Exam: राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित परीक्षा GATE में नकल कराने वाले बड़े गिरोह का रायपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। राजधानी में पहली बार हाईटेक तरीके से नकल करने का खुलासा हुआ है।
बता दें कि, घटना सरोना इलाके की है जहाँ पर परीक्षा केंद्र के बाहर बैठकर 3 लोग इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मदद से अंदर बैठे तीन अभ्यार्थियों से परीक्षा में आए सवाल पूछकर उनका जवाब गूगल में ढूंढकर बता रहे थे। पुलिस ने रंगे हाथों बाहर बैठे गिरोह के सदस्यों को पकड़ा उसके बाद अंदर परीक्षा में बैठे अभ्यार्थियों को हिरासत में लिया और उनकी जाँच करने पर उनके कान में हाईटेक ब्लूटूथ डिवाइस मिला।
Raipur GATE Exam: अभ्यार्थियों में एक व्यक्ति नौकरी करता था बाकी के दो आरोपी B टेक से M टेक करने के लिए गेट की परीक्षा दे रहे थे। बताया गया कि, गिरोह हरियाणा से जुड़ा हुआ है। जिन्होंने अभ्यार्थियों से परीक्षा में नक़ल करने के लिए दो से ढाई लाख रूपए की मांग किए थी।




