Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसूरजपुर

CG CRIME : सीएम कार्यक्रम के ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला, आरोपी युवक फरार

सूरजपुर। सूरजपुर में एक आरक्षक को एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया है। दरअसल, विश्रामपुर थाने में पदस्थ आरक्षक मुकेश साहू सोमवार शाम को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से ड्यूटी कर कोरिया जिले से वापस आ रहा था। जहां सुरजपुर पहुंचते ही सुजल महतो नाम के युवक ने आरक्षक के मोटरसाइकिल को ओवर टेक किया। जिस पर आरक्षक जब युवक को समझाइश देने लगा तभी युवक ने चाकू से वारकर कर दिया। जहां आरक्षक के पैर में चाकू लगी है। फिलहाल आरक्षक खतरे से बाहर है। वहीं आरोपी युवक फरार है। इस मामले की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close