Breaking news
Advertisement
कोरबाक्राइमछत्तीसगढ़

शातिर चोर, शादी कार्यक्रम में नशीली दवा का छिड़काव कर चोरी को दिया अंजाम…

कोरबा. छत्तीसगढ़ में हत्या, अपहरण, चाकूबाजी के बाद चोरी की घटना लगातार सामने आ रही हैं. चोर दिनों-दिन शातिर होते जा रहा है. इसका नमूना कोरबा जिले में शादी के मौके में देखने को मिला, जहां शादी के कार्यक्रम में नशीली दवा छिड़काव कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोरी के दौरान दुल्हन के शोर मचाने पर उसकी पिटाई कर चोर भाग खड़े हुए.

घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत शारदा विहार सामुदायिक भवन की है, जहां दुल्हन के परिवार में हल्दी की रस्म थी. इस दौरान पांच चोरों ने पहले नशीली दवा का छिड़काव किया. जैसे-जैसे घर वाले और मेहमान बेसुध हुए, चोर ने नगदी और सोने-चांदी के जेवरात को खंगालना शुरू कर दिया.

इस बीच चोरों पर दुल्हन की नजर पड़ने पर उसने शोर मचाना शुरू किया. चोरों ने उसकी पिटाई कर 50 हजार रुपए नगदी समेत सोने चांदी के जेवरात ले भागे. शादी में शामिल होने आए बहुत से लोगों को होश में आने के बाद घटना की जानकारी हुई.

कब तक चलेगा पटवारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन….

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close