[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Transfer List: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS और 10 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

रायपुर। CG Transfer List: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 8 अधिकारियों तथा राज्य प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रिमिजियस एक्का को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं गजेंद्र सिंह ठाकुर को राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है। प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है, जबकि सुरूचि सिंह को नगर पालिक निगम भिलाई का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।

सरकार ने जिला पंचायतों में भी कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जयंत नाहटा को जिला पंचायत धमतरी, एम. भार्गव को जिला पंचायत दंतेवाड़ा, तन्मय खन्ना को जिला पंचायत बस्तर तथा दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) बनाया गया है।

CG Transfer List:  राज्य सरकार का कहना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न विभागों और जिलों में कार्यों की गति बढ़ाना, प्रशासनिक दक्षता में सुधार लाना तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारी जल्द ही अपना कार्यभार संभालेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close