CG liquor Scam : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल कोर्ट में हुए पेश , बढ़ सकती है न्यायिक रिमांड

रायपुर। CG liquor Scam : शराब घोटाले के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को आज 14 दिन की न्यायिक रिमांड के बाद ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। वहीं कहा जा रहा है कि,प्रवर्तन निदेशालय की ओर से फिर से चैतन्य बघेल की कस्टोडियल रिमांड बढ़ाने की मांग करेगी। जिस पर कल सुनवाई होगी।
बता दें कि, शराब घोटाले में मामले में चैतन्य बघेल पिछले एक महीने से जेल में हैं। इस मामले में पिछली सुनवाई 4 अगस्त को हुई थी। वहीं आज की पेशी में ईडी फिर से रिमांड मांग सकती है। ऐसे में चैतन्य बघेल को फिर से न्यायिक रिमांड पर भेजा जा सकता है। इसके पहले चैतन्य की ओर से सुप्रीम कोर्ट में गिरफ्तारी को गलत बताते हुए चुनैती दी गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई से इनकार करते हुए हाई कोर्ट जाने के लिए कहा था।
CG liquor Scam : मालूम हो की शराब घोटाले मामले में चैतन्य बघेल को भिलाई से गिरफ्तार किया गया था। ईडी की चार्जशीट के अनुसार शराब घोटाले की रकम से चैतन्य को 16.70 करोड़ रुपए मिले थे।




