Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

10 दिसंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, नए गाइडलाइन दर समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर हो सकती है चर्चा

रायपुर। Cabinet Meeting: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में साय कैबिनेट की बैठक 10 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे नया रायपुर के मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित होगी। इस बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों, नीतिगत मुद्दों और प्रशासनिक फैसलों पर चर्चा होने की संभावना है।

इसके साथ ही कहा जा रहा है कि, इस बैठक में  जमीन के नए गाइडलाइन सहित किसान कल्याण, उद्योग, अवसंरचना और कानून-व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषय में चर्चा की जा सकती है।

Cabinet Meeting: बता दें कि, इसके पहले 3 दिसंबर को बैठक हुई थी।  बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री अरुण साव द्वारा महत्वपूर्ण फैसलों की प्रेस ब्रीफिंग की जाएगी। यह बैठक राज्य विकास की दिशा तय करने वाली मानी जा रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close