छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़
चाकूबाज आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस, अवैध संबंध के शक में गलती से दूसरे युवक को मारा था चाकू
दुर्ग। Durg Chakubaji: दुर्ग से बीते दिनों चाकूबाजी की वारदात सामने आई थी। जहां एक आरोपी ने पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक युवक पर चाकू से वारकर हमला कर दिया था। वहीं अब इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला।
बता दें कि, आरोपी मुकेश निर्मलकार ने पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। लेकिन गलती से उसने किसी और युवक को मार दिया क्योंकि पीड़ित के मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था और पहचान नहीं हो पाई।
Durg Chakubaji: बताया गया कि, पीड़ित बलौदा बाजार से एक शादी में आया था और अब जिंदगी और मौत के बीच अस्पताल में संघर्ष कर रहा है। इस घटना के बाद आरोपी मुकेश निर्मलकार 4 दिन तक फरार रहा, जो एक फॉर्महाउस में छिपा था। आखिरकार पद्मनाभपुर पुलिस ने उसे पकड़ लिया और जेल भेज दिया है।
Advertisement




