[t4b-ticker]
Advertisement
Uncategorized

Meerut News: मिठाई व्यापारी की संदिग्ध मौत, कार की पिछली सीट पर इस हाल में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ। Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक मिठाई व्यापारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना नौचंदी थाना क्षेत्र की है, जहां व्यापारी हिमांशु कौशिक का शव उनकी ही कार की पिछली सीट पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

Read More: Abhijeet Dipke Death Threat: ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दिपके को मिली जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया में शेयर किया स्क्रीनशॉट 

जानकारी के अनुसार, शास्त्रीनगर के एफ- ब्लॉक के रहने वाले हिमांशु कौशिक की सेक्टर-2 में मिठाई की दुकान है। वह रोजाना की तरह गुरूवार सुबह दस बजे के बाद घर से अपनी होंडा सिटी कार लेकर निकले थे। वह दिन में दुकान पर नहीं पहुंचे। इसके चलते परिजनों ने उन्हें तलाशना शुरू किया। शाम लगभग सात बजे पत्नी और उनके दो बेटे उन्हें तलाशते हुए घर से कुछ दूर आवास विकास चौराहे के पास पहुंचे उन्होंने वहां कार खड़ी देखी। उन्होंने शीशे से झांककर देखा तो हिमांशु कौशिक का शव पीछे की सीट पर था। जिसके बाद बेटे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर लोग भी एकत्रित हो गए।

Read More: Chirayu Yojana: गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी चिरायु योजना, निःशुल्क उपचार से बच्चों को मिला नया जीवन 

Meerut News: कार से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस को कार के अंदर शराब की बोतल और अन्य सामान मिला है। पुलिस का अनुमान है कि अत्यधिक नशे की हालत में हिमांशु कौशिक कार के अंदर ही सो गए होंगे। बंद कार में दम घुटने और भीषण गर्मी के कारण हीट स्ट्रोक से उनकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close