
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा एंकर नविका कुमार के मुंह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए निकले आपत्तिजनक शब्द पर दिए गए बयान के बाद सियासी गर्मी तेज हो चुकी है. जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने बयान देते हुए कहा कि “मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राष्ट्रीय मीडिया को धमकी देते हुए सोशल मीडिया में ट्वीट किया गया है राष्ट्रीय मीडिया को इस तरह से खुलेआम धमकी देना संवैधानिक पद में बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देता। मैं उनके इस धमकी की घोर निंदा करता हूं उन्हें राष्ट्रीय मीडिया से माफी मांगनी चाहिए।”
बता दें टाइम्स नाउ(TIMES NOW) पर मंगलवार की रात पंजाब की सियासी हलचल और नवजोत सिद्धू के इस्तीफे को लेकर चल रही डिबेट के दौरान एंकर नविका कुमार के मुंह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्द निकल गया.जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं समेत सोशल मीडिया में बवाल मच गया है. READ MORE: एंकर नविका कुमार ने राहुल गाँधी को लेकर क्या कह दिया जिस पर मच गया बवाल, सीएम भूपेश बघेल ने भी दे डाली…
जिसके बाद देर रात सीएम भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर मीडिया को हिदायत दे डाली है.जिस पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी सीएम भूपेश बघेल पर पलटवार करते हुए उन्हें मर्यादा में रहने की सीख दी.
On live tv Navika Kumar calls Rahul Gandhi bloody.
Is this the language Imma bounce uses for a MP?
.@INCIndia @GauravPandhi @srivatsayb @srivatsayb @RahulGandhi pic.twitter.com/obc2hIi2nt— ηᎥ†Ꭵղ (@nkk_123) September 28, 2021
दरअसल, पंजाब में जारी सियासी घमासान और नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे को लेकर टाइम्स नाउ पर मंगलवार की रात डिबेट के दौरान एंकर नाविका कुमार के मुंह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्द निकल गया। हालांकि उन्होंने बात संभालते हुए माफी भी मांगी है, लेकिन कांग्रेस नेताओं के बीच हडकंप मच गया. कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर मीडिया को दी हिदायत
मंगलवार रात टाइम्स नाउ पर चल रही पंजाब की सियासी हलचल को लेकर डिबेट में एंकर नाविका कुमार के आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग के बाद अब मुख्यमंत्री बघेल ने भी मीडिया को हिदायत दी है कि मीडिया देश का चौथा स्तंभ है और वह अपनी मर्यादा में रहे। उन्होंने ट्वीट कर मीडिया को समझाइश दी है कि कान खोल कर सुन लिया जाए। राहुल गांधी जी इस समय विपक्ष के प्रमुख नेता है उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस कार्यकर्ता कतई स्वीकार नहीं करेंगे।
कान खोलकर सुन लिया जाए।
राहुल गांधी जी इस समय विपक्ष के प्रमुख नेता हैं।
उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस कार्यकर्ता क़तई स्वीकार नहीं करेंगे।
लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का दायित्व निभा रहे हर मीडिया का पूर्ण सम्मान है।
लेकिन मर्यादा नहीं भूलना चाहिए।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) September 28, 2021




