[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

PM मोदी को CM साय ने सौंपा बस्तर के विकास का रोडमैप, निकाय चुनाव में ऐतीहासिक जीत के लिए मोदी ने की सीएम साय की प्रशंसा

PM Modi to meet CG CM sai

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में मुलाक़ात की। मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने सीएम साय को नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। प्रधानमंत्री ने साय के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सह जीत भाजपा के सुशासनत्र नीतियों और भरोसे को प्रमाणित करता है।

इस दोरान बस्तर विकास के मास्टर प्लान का खाका प्रधानमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसमें नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं, उद्योगों और पर्यटन को नए केंद्र के रूप में विकसित करने की रूपरेखा तैयार की गई है। प्रधानमंत्री ने इस योजना पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

सीएएम साय ने प्रधानमंत्री को बताया कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सुरक्षा बलों की संगठित रणनीति एवं जनभागीदारी के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में तेजी से बदलाव हो रहा है। उन्हांने बताया कि सरकार का अब पूरा ध्यान बस्तर को नए औद्योगिक और आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर है, जिससे युवाओं को रोजगार और आदिवासी समुदायों जीवन स्तर बेहतर हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेशकों की बढ़ती रुचि पर भी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि निवेश को आसान बनाने के लिए सरकार ने सिंगल विंडो क्लीयरेंस, टैक्स छूट और अनुकूल नीतियों को लागू किया है, जिससे बड़ी कंपनियां छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आकर्षित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को मजबूत किया जा रहा है, जिससे वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकें।

30 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी का का छत्तीसगढ़ दौरा..
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 30 मार्च को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरे की रूपरेखा साझा की। इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री राज्य में विभिन्न महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और प्रधानमंत्री को छत्तीसगढ़ में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close