[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bengal Election Result 2026: बंगाल में हो गया खेला, बीजेपी का आंकड़ा 200 पार, ढह गया ममता बनर्जी का किला

कोलकाता। Bengal Election Result 2026 पश्चिम बंगाल में इस बार बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली है। जहां 15 साल बाद ममता बनर्जी का किला ढहने वाला है। इसी के साथ ही बंगाल में बीजेपी की लीड 200 के पार पहुंच गई है। ( Bengal Election Result 2026 ) बीजेपी के उम्मीदवार 203 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहे हैं। टीएमसी के बढ़त घटकर अब 84 रह गई है। ममता बनर्जी के घर के बाहर बीजीपी कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

Read More: Bengal Chunav Results 2026: जनता ने दिया नया जनादेश, बंगाल में BJP की सुनामी, ख़त्म होने के कगार पर ममता का 15 सालों का शासन

वहीं इस बदलाव के केंद्र में रहे गृह मंत्री अमित शाह, जिनकी रणनीति और संगठन पर पकड़ को इस जीत का प्रमुख आधार माना जा रहा है। बीजेपी के ‘पितामह कहे जाने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मभूमि पर पहली बार पूर्ण बहुमत के साथ ‘कमल’ लिखा है।

Read More: Tamil Nadu Election 2026 Results: तमिलनाडु में हो गया विजय का ‘विजय तिलक’, CM स्टालिन को हरा कर दर्ज की जीत 

Bengal Election Result 2026: बता दें कि, पश्चिम बंगाल में विधानसभा की कुल 294 सीटें हैं, जिन पर वोट डाले गए थे। 23 अप्रैल को पहले चरण में 152 सीटों के लिए और 29 अप्रैल को दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले गए थे। जिसमें से एक सीट पर पुनर्मतदान हुआ था, जिसकी वजह से आज 293 सीटों के नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच टाइट फाइट नजर आई, लेकिन अब बीजेपी ने बड़ी लीड ले ली है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close