छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
RAIPUR BREAKING : राजधानी में रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

नितिन नामदेव/रायपुर। राजधानी के गुढ़ियारी इलाके में एक रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर की खुदखुशी कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस के मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र का है।
शहर के गुढियारी स्थित बड़ा अशोक नगर हुनमान धारा चौक के पास रहने वाले रिक्शा चालक रघुनाथ साहू ने शनिवार दोपहर करीब 3 बजे अपने घर की छत पर बने कमरे में गमछे का फंदा बनाकार आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि मृतक बीते कुछ दिनों से आंखों का इलाज करवा रहा था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
Advertisement




