Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, EOW ने 6 आरोपियों के खिलाफ 7 हजार पन्नों का चालान किया पेश

रायपुर। CG Liquor Scam Update: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबाकीर घोटाला मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।  जहां EOW ने  ACB/EOW की विशेष कोर्ट में छठवां पूरक चालान कोर्ट में पेश किया है। इस चालान में 6 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

बता दें कि, EOW ने कुल 7 हजार पन्नों का चालान विशेष अदालत में पेश किया है। वहीं इन आरोपियों में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, अतुल सिंह, मुकेश मनचंदा, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित और दीपेंद्र चावड़ा शामिल हैं। इस चालान में आरोपियों के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं, सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने और अवैध कमीशन लेने के आरोप शामिल हैं।

CG Liquor Scam Update:  इस घोटाले में 2019-2022 के दौरान शराब और आबकारी वस्तुओं के लेन-देन में भारी अनियमितताओं का आरोप है, जिससे राज्य को लगभग 3200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं EOW का कहना है कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष और कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार की गई है। अब कोर्ट इस मामले में आगे की सुनवाई के लिए तारीख तय करेगी।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close