ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 18.45 लाख नकद, समेत मोबाइल -ATM जब्त, चार सटोरी गिरफ्तार
रायपुर। Online Betting Gang Busted: कबीर नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पैनल संचालित करने वाले चार सटोरियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से 18 लाख 45 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 7 मोबाइल फोन, 25 एटीएम कार्ड और विभिन्न बैंकों से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से सट्टेबाजी की आईडी बेचते थे।
Online Betting Gang Busted: गिरोह Ramco777.com, wod777.com और powerexch.com जैसी वेबसाइटों के जरिए ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा था। पुलिस ने मामले में दीपक सचदेवा, गौरव सचदेवा, ऋषभ रंगनाली समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं ओम खेमानी नामक युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।




