ईद के मंच से सियासत… ममता बनर्जी के बिगड़े बोल, कहा- ‘हमारा बस एक इरादा- भाजपा को हटाना’, पीएम मोदी पर भी साधा निशाना
कोलकाता। Mamata Banerjee Big Statement: पश्चिम बंगाल में आगामी 23 से 29 अप्रैल तक वोटिंग होनी है। जिसे लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई है। कोलकाता पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव से पहले माहौल गर्म हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज ईद के मौके पर मुबारकाबाद देते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। जिससे की राजनीति गर्माई हुई है।
Read More: छत्तीसगढ़ पहुंची दंगल गर्ल गीता फोगाट, सरगुजा ओलंपिक-2026 के शुभारंभ में हुई शामिल, कहा- बेटियों को आगे बढ़ने में दें पूरा साथ
बता दें कि, ईद-उल-फितर पर रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है। अल्लाह आपको आशीर्वाद दे। भारत और बंगाल तरक्की करे। जो लोग बंगाल को निशाना बनाते हैं वे नरक में जाएं। खुदी को कर बुलंद इतना कि हर तकदीर से पहले, खुदा बंदे से खुद पूछें, बता तेरी रज़ा क्या है। हमारा बस एक इरादा है – भाजपा को हटाना और देश की रक्षा करना।”
#WATCH | कोलकाता, पश्चिम बंगाल: ईद-उल-फितर पर रेड रोड पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “…सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाज़ू-ए-क़ातिल में है…अल्लाह आपको आशीर्वाद दे…भारत और बंगाल तरक्की करे। जो लोग बंगाल… pic.twitter.com/fyJfxw1DEj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
उन्होंने एसआईआर के मुद्दे को लेकर कहा कि, “बहुत सारे लोगों का नाम SIR के दौरान काट दिया गया। आपके लिए मैं कलकत्ता हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट सड़क तक गई। हमारा अधिकार हम मोदी जी को नहीं लेने देंगे। हमारे पास एक ही शक्ति है। आप जबरदस्ती हमारी सरकार पर नियंत्रण कर रहे हैं। तब भी हम डरेंगे नहीं। जो डरते हैं, वो मरते हैं लेकिन जो लड़ते हैं वो कामयाब होते हैं।”
Read More: सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ विधानसभा बजट सत्र, मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों और अधिकारियों को दिया धन्यवाद
#WATCH | कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ईद-उल-फितर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “मैं सभी को बहुत-बहुत ईद मुबारक कहना चाहूंगी…आज बारिश हो रही है और बारिश के रूप में हमें अल्लाह आशीर्वाद दे रहे हैं। आपकी सारी मुश्किलें आसानी से समाप्त हो… pic.twitter.com/CmiaLMpbPy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 21, 2026
Mamata Banerjee Big Statement : वहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस विवादित बयान के बाद राजनीति गरमाई हुई है। क्योंकि राज्य में अहम विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें तृणमूल कांग्रेस लगातार चौथा कार्यकाल हासिल करने की कोशिश में है, जबकि भाजपा 2019 के लोकसभा चुनाव एवं 2021 के विधानसभा चुनाव में मिली बढ़त को मजबूत करने का प्रयास कर रही है।




