छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरविधानसभा
विधानसभा शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन, आज सरकार लाएगी 3 बड़े संशोधन विधेयक
रायपुर। CG Assembly Winter Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज तीसरा दिन है। राज्य के कई जिलों से जुड़ी याचिकाएं पेश की जाएगी। इसके साथ ही सड़क, स्वास्थ्य केंद्र, कॉलेज और स्कूल भवनों की मांग उठेगी।
CG Assembly Winter Session: वहीं अजय चंद्राकर, चरण दास महंत, धरामजीत सिंह, अम्बिका मरकाम के द्वारा लगाए ध्यान आकर्षण पर चर्चा होगी। तो वहीं सरकार 3 बड़े संशोधन विधेयक लाएगी। जिसमें सदन में दुकान एवं स्थापना कानून, निजी विश्वविद्यालय संशोधन और जन विश्वास संशोधन विधेयक होंगे। इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश और अनुदान मांगों पर चर्चा होगी।
Advertisement




