[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Balrampur Crime News: दिल दहला देने वाली वारदात… दिनदहाड़े शिक्षक की गला रेतकर हत्या, खून से लथपथ शव देख इलाके में फैली दहशत

बलरामपुर। Balrampur Crime News:  छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। त्रिकुंड थाना क्षेत्र में स्कूल जा रहे एक हेडमास्टर की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Raipur News: घर की तीसरी मंजिल पर चढ़ा मवेशी, घंटों मशक्कत के बाद किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

मृतक की पहचान जयकरन जगते के रूप में हुई है, जो ग्राम धमनी कुमीहा स्थित शासकीय विद्यालय में हेडमास्टर के पद पर पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि रोज की तरह सोमवार सुबह वे विद्यालय के लिए निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही त्रिकुंड थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए तथा फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। प्रारंभिक जांच में पुलिस जमीनी विवाद को हत्या का संभावित कारण मानकर जांच कर रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Raipur News: 5 लोगों की मौत के मामले में SIT जांच में बड़ा खुलासा, पहले पत्नी और बच्चों को जहर देने के बाद खुदकुशी की आशंका

Balrampur Crime News:  मामले में संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों की भूमिका और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close