Breaking news
Advertisement
crimeक्राइमछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

‘तू मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं होने दूंगा’ सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के गले पर ब्लेड से वारकर किया हमला

दुर्ग। Durg Crime: दुर्ग से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के गले में ब्लेड से वारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को दुर्ग पुलिस ने नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलगांव थाना क्षेत्र के जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत सिल्ली सगनी ग्राम निवासी 20 वर्षीय अमन निषाद को सोमवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, नाबालिक पीड़िता और आरोपी के बीच 3-4 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो-तीन माह पहले अमन की दूसरी लड़की से शादी हो जाने पर पीड़िता ने संबंध तोड़ दिए थे। 24 दिसंबर रात करीब 12:30 बजे आरोपी ने फोन कर पीड़िता को घर से बाहर बुलाया और शादी का दबाव डाला।

Durg Crime: वहीं प्रेमिका के मना करने पर गुस्से में आकर उसने पीड़िता का गला दबाया, कहा- “तू मेरी नहीं हो सकती तो किसी की नहीं होने दूंगा” और ब्लेड से दो-तीन वार कर दिए। गले से खून बहने पर पीड़िता चीखी तो आरोपी फरार हो गया। जेवरा सिरसा चौकी में मामला दर्ज हुआ। पतासाजी में पता चला कि, आरोपी नागपुर में छिपा है। दुर्ग पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र पहुंचकर उसे धर दबोचा।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close