[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

ठंड के साथ ही बढ़ने लगी स्किन से जुड़ी समस्याएं, अस्पताल पहुंच रहे हर दिन औसतन 100 मरीज

रायपुर। skin problems in winter : इन दिनों प्रदेशभर में ठंड का सितम जारी है। लेकिन इस बीच कहा जा रहा है कि, छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। राज्य के मध्य और उत्तरी हिस्सों के कुछ इलाकों में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

बता दें कि, अब तक राज्य के 7 शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा चुका है। इनमें मैनपाट, अंबिकापुर, पेंड्रा, जगदलपुर, बिलासपुर, दुर्ग और राजनांदगांव शामिल हैं। वहीं मैनपाट में रात का पारा 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है, जहां ओस की बूंदें जमकर बर्फ में तब्दील हो गई हैं। वहीं ठंड बढ़ने के साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं भी बढ़ रही हैं।

skin problems in winter : मेकाहारा में हर दिन औसतन 100 मरीज इन दिनों पहुंच रहे हैं। ठंड के कारण ड्राई स्किन, एक्जिमा और सोरायसिस की शिकायतें सामने आ रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि, ठंड में यह आम समस्या है, लेकिन अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो परेशानी बढ़ सकती है। वहीं पिछले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने से लोगों की परेशानियां भी बढ़ गई है।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close