[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Chintan Shivir 3.0: कल से शुरू होगा बीजेपी का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’, मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्री होंगे शामिल

रायपुर। Chintan Shivir 3.0: छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ शनिवार 4 जुलाई से शुरू होगा। यह शिविर नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) परिसर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश सरकार के सभी मंत्री हिस्सा लेंगे।

Raipur Nakti Villege: अचानक नहीं हुई नकटी में अतिक्रमण की कार्रवाई! बिंदुवार समझिए कब-कब क्या हुआ

दो दिनों तक चलने वाले इस विशेष शिविर में सरकार के कामकाज, सुशासन और विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। मंत्रियों के साथ प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, विभागीय कार्यों की समीक्षा, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और आगामी कार्ययोजना को लेकर विस्तृत चर्चा होगी।

शिविर के दौरान देशभर से आने वाले विषय विशेषज्ञ, नीति विश्लेषक और प्रख्यात विद्वान मंत्रियों को सुशासन, नीति निर्माण, नेतृत्व क्षमता, प्रभावी प्रशासन, निर्णय लेने की प्रक्रिया और जनसेवा के बेहतर मॉडल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे। इसका उद्देश्य मंत्रियों की प्रशासनिक क्षमता को और अधिक मजबूत बनाना तथा शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और परिणाममुखी बनाना है।

CM Visit:आज रायपुर में रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,कई अहम कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

Chintan Shivir 3.0: सरकार का मानना है कि यह चिंतन शिविर केवल समीक्षा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले समय की विकास योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और राज्य के दीर्घकालिक विजन को भी दिशा देगा। विभिन्न विभागों के प्रदर्शन का आकलन करते हुए भविष्य की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा की जाएगी। 4 और 5 जुलाई तक चलने वाले इस ‘चिंतन शिविर 3.0’ को राज्य सरकार के आगामी विजन, बेहतर प्रशासनिक कार्यशैली और सुशासन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close