Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

‘ये BJP का नकल करना चाहते हैं लेकिन नकल के लिए भी अकल की जरूरत होती है’ मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज

रायपुर। Shyam Bihari Jaiswal:  कल यानी 23 अक्टूबर को दिल्ली में कांग्रेस के संगठन सृजन को लेकर बैठक की गई थी। जिसे लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का एक बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि, ये विषय कांग्रेस का अंदरूनी मामला है। लेकिन एक चीज़ है कि कांग्रेस में कभी भी नेता संतुष्ट नहीं होते हैं। इनके नेताओं में आपसी खींचा तान बना ही रहता है। ये भारतीय जनता पार्टी का नकल करना चाहते हैं। लेकिन नकल करने के लिए भी अकल की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रसे तब तक कुछ नहीं कर सकते जब तक पार्टी में अनुशासन और पार्टी का कोई एक सिद्धांत न हो और कांग्रेस में अनुशासन है ही नहीं। ये दो सालों से जिला अध्यक्षों और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर ही रहे हैं और अभी भी निश्चित नहीं है कि इनका जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा।

प्रधानमंत्री के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर दिए बयान

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन को लेकर कहा कि, हम सब का सौभाग्य है और स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के सपनों का छत्तीसगढ़ जो एक युवा छत्तीसगढ़ हो चुका है। 25वां वर्षगांठ के साथ-साथ रजत जयंती महोत्सव इस वर्ष मनाया जाना है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री और हमारे राष्ट्रीय नेता आने वाले हैं। इसकी तैयारी बहुत अच्छा से की जा रही है।ताकि छत्तीसगढ़ का जो उत्साह है यहां के लोगों का जो भाव है वह पूरे देश तक पहुंच सके।

Shyam Bihari Jaiswal:  उन्होंने कहा कि, इन सब की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम स्थल पहुंचे। हम लोगों को अपने-अपने विभागों के जो स्टाल हैं उनका भी निरीक्षण करना है। हम सब का प्रयास है कि, रजत जयंती समारोह में किसी भी प्रकार की कोई भी कमी न रहे।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close