[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए तमिलनाडु और पुंडुचेरी के स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष

रायपुर। Congress Screening Committee: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हाल ही में कई राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को तमिलनाडु और पुंडुचेरी स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में सूचना जारी की है।

बता दें कि, टीएस सिंहदेव को यह महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई। स्क्रीनिंग कमेटियां आमतौर पर उम्मीदवार चयन और चुनावी रणनीति के लिए बनाई जाती हैं।कांग्रेस ने अन्य राज्यों के लिए भी समितियां घोषित की हैं, जो आगामी चुनावों की तैयारी को दर्शाता है। यह कदम पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को नई जिम्मेदारियां देकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास है।

Congress Screening Committee: मालूम हो कि, साल 2026 में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने को है। जिसमें तमिलनाडु, केरल, असम, पुंडुचेरी और पश्चिम बंगाल शामिल है। जिसकों लेकर अब कांग्रेस अभी से तैयारियों में जुट गई है।

 

Skip to PDF content

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close