दक्षिण कोरिया की नवाचार क्षमता और छत्तीसगढ़ के संसाधन मिलकर लिखेंगे विकास का नया अध्याय
रायपुर। CM Sai Visit South Korea: सीएम विष्णुदेव साय इस समय दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने आज सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन ली जे जेंग एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान सियोल में ICCK के साथ आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट में दक्षिण कोरियाई कंपनियों को प्रदेश में उपलब्ध असीमित संभावनाओं से अवगत कराया। दक्षिण कोरिया, भारत के शीर्ष 3 स्टील निर्यात गंतव्यों में शामिल है और अग्रणी स्टील उत्पादक के रूप में छत्तीसगढ़ अब सहयोग और निवेश के लिए तत्पर है।
छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योगों के लिए आवश्यक खनिजों का समृद्ध भंडार है। प्रचुर लिथियम संसाधनों के साथ हम ईवी क्रांति और नए युग के उद्योगों को ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं, जिससे हमारा प्रदेश वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन का अग्रणी केंद्र बनेगा।
CM Sai Visit South Korea:ICCK का नॉलेज पार्टनर के रूप में साथ मिलना हमारे लिए सुखद है। छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के अंतर्गत हम मिलकर टेक्नोलॉजी, स्किलिंग और वैश्विक सहयोग को नई दिशा देंगे। दक्षिण कोरिया की नवाचार क्षमता और छत्तीसगढ़ के संसाधन मिलकर विकास का नया अध्याय लिखेंगे।






