[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Korba News: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में कट्टे की नोक पर लूट, हथियारबंद बदमाशों ने मिर्च पाउडर फेंककर वारदात को दिया अंजाम

कोरबा। Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी दुकान में हुई लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। छुरी क्षेत्र में स्थित एक आभूषण दुकान में तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने घुसकर मिर्च पाउडर फेंका और कट्टे व चाकू की नोक पर लूटपाट कर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

CG News: नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल, मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों बदमाश ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुए। कुछ देर तक सामान्य ग्राहक की तरह व्यवहार करने के बाद उन्होंने अचानक दुकानदार और कर्मचारियों पर मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद कट्टा और चाकू दिखाकर सभी को धमकाया और दुकान में रखे आभूषण व नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Chaturmas 2026: शुभ कार्यों में लगने वाली है रोक, 25 जुलाई से शुरू होगा चातुर्मास, योगनिद्रा में जाएंगे भगवान विष्णु

Korba News: पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। फिलहाल लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों और नकदी की सही मात्रा का आकलन किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close