[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

इसदिन से होगा चावल उत्सव का आयोजन, छत्तीसगढ़ की 14 हजार राशन दुकानों में होगा चावल वितरण

रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ में इस वर्ष चावल उत्सव 20 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की लगभग 14 हजार राशन दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को चावल वितरित किया जाएगा। इस बार सभी राशन दुकानों में फरवरी और मार्च माह का चावल एक साथ दिया जाएगा, जिससे हितग्राहियों को बार-बार दुकान जाने की आवश्यकता नहीं होगी और वितरण प्रक्रिया भी सुचारू रूप से पूरी की जा सकेगी।

बता दें कि, अधिकारियों के अनुसार FRK (Fortified Rice Kernel) टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण इस बार चावल उत्सव तय तिथि पर आयोजित नहीं हो सका। आमतौर पर यह उत्सव हर साल 7 फरवरी को मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष तारीख आगे बढ़ानी पड़ी।

Raipur News: प्रदेश में वर्तमान में करीब साढ़े 6 हजार राशन दुकानों के माध्यम से नियमित चावल वितरण जारी है। शेष दुकानों में उत्सव के दिन से एक साथ वितरण शुरू होगा। सरकार का उद्देश्य सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी परिवार को परेशानी न हो।

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close