[t4b-ticker]
Advertisement
अंबिकापुरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

बोर्ड एग्ज़ाम के पहले दिन दर्दनाक हादसा, एग्जाम देने जा रहे 12वीं के छात्र की मौत, 1 घायल

अंबिकारपुर। Ambikapur Accident: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 12वीं की परीक्षा देने जा रहे छात्र की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह मामला बतौली थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि, प्रदेशभर में आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है। वहीं दोनों विद्यार्थी आज 12वीं का पहला पेपर देने जा रहे थे। इस दौरान बतौली शांतिपारा के बीच मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और बाइक करीब 20 मीटर तक घिसटती गई। इस दौरान एक छात्र मिसाक एक्का की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिकेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Ambikapur Accident: वहीं घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया। बताया गया कि, मृतक छात्र बेलकोटा का रहने वाला था, जबकि घायल छात्र झेराडीह निवासी था।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close