Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्स

बीजेपी सांसद बृजमोहन का तीखा तंज: कांग्रेस ग्यारह साल में एक बाल नहीं उखाड़ पाई, अब क्या कर लेगी

 

रायपुर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा रायपुर की सभा में मोदी सरकार पर जेडीयू और टीडीपी को लेकर किए गए कटाक्ष पर भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज देश में अन्य दलों के लिए “अछूत” बन चुकी है। अगर कोई पार्टी उसके साथ आती भी है, तो कुछ समय बाद छोड़कर चली जाती है। ऐसी पार्टी का कोई भविष्य नहीं हो सकता।

 

बृजमोहन ने कांग्रेस नेताओं के “भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने” संबंधी बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “यहां अभी एक साल ही हुआ है, लेकिन इससे पहले जब उन्हें 10-11 साल मिले, तब वे बीजेपी का एक बाल भी नहीं उखाड़ पाए। अब क्या कर लेंगे?”

 

उन्होंने खड़गे के बयानों को राजनीतिक हताशा का प्रतीक बताया और कहा कि जनता कांग्रेस की हकीकत जान चुकी है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close