बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने आई युवती ने मचाया बवाल, मना करने पर महिला कर्मचारी के साथ की मारपीट
गोरखपुर। Viral Video: उत्तर प्रदेश समेत कई शहरों में ‘नो हेलमेट नो पेट्रोल’ अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन गोरखपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने अभियान की धज्जियां उड़ा दी है। यहां बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने पहुंची युवती को महिला सेल्सगर्ल ने पेट्रोल देने से मना किया तो युवती ने पहले उसे गालियां दी और फिर बाल नोंचकर मार-पीट शुरू कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, यह पूरा मामला यूपी के गोरखपुर रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के आजाद चौक स्थित इंडियन ऑयल के जेके फ्यूल स्टेशन का है। यहां शुक्रवार को बिना हेलमेट पेट्रोल भराने आई युवती को पंप महिला कर्मी ने पेट्रोल भरने से मना कर दिया। इस बात से नाराजा युवती ने पहले तो सेल्स गर्ल्स से बेहेश की, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि,युवती ने गुस्से में आकर सेल्स गर्ल्स से मारपीट शुरू कर दी। दोनों युवतियों के बीच जमकर चले लात-घूंसे चले।
Viral Video: वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने और सिक्योरिटी गार्ड ने दोनों को अलग किया। दोनों के मार-पीट का वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि,इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @journoshruti नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। जिसके बाद पंप कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी।




