Breaking news
Advertisement
अजब गजबछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबररायपुर

राशन दुकानों में भारी अव्यवस्थाओं के बीच..सरकार मना रही चावल उत्सव

Amidst huge chaos in ration shops..the government is celebrating rice festival

पूरे प्रदेश में चावल उत्सव मनाया जा रहा है। जिसके चलते लोगों को 3 माह का चावल एक मुस्त शासन द्वारा वितरित किया जा रहा है। ऐसे में राज्य के कई जिलों से चावल उत्सव को लेकर शिकायतें भी आना शुरू हो चुकी है। बता दे गरियाबंद जिले की विभिन्न राशन दुकानों में सरकार द्वारा मनाए जा रहे हैं। चावल उत्सव के चलते क्षेत्र के लोगों को 3 माह का राशन एक साथ वितरित किए जाने की घोषणा के बाद लोग बड़ी संख्या में दुकानों पर पहुँच गए। सुबह से ही बाहरी गेट खुलते ही भीड़ बेकाबू हो गई और धक्का-मुक्की में कई लोग गिरकर घायल हो गए। कुछ स्थानों पर दुकानदार राशन केंद्र का दरवाजा तक नहीं खोल पाए।

राशन वितरण में ओ.टी.पी. व फिंगरप्रिंट मिलान में तकनीकी दिक्कतें और सर्वर डाउन होने के चलते लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। सिस्टम से राशन ना मिलने के डर से लोग लाइन तोड़ने की कोशिश कर करते हुए भी नजर आए, जिससे विवाद और मारपीट की स्थिति भी कई जगहों पर देखी गई

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close