Breaking news
Advertisement
कांकेरछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार हॉर्स राइडर्स दल में शामिल हुए सरेंडर नक्सली, किया हैरतअंगेज स्टंट

कांकेर। Kanker News: कांकेर के नरहरदेव स्कूल मैदान में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सांसद भोजराज नाग ने तिरंगा लहरा कर परेड की सलामी ली। वहीं इस साल परेड का मुख्य आकर्षण हॉर्स राइडर्स का दल रहा, जिसमें पहली बार सरेंडर नक्सली भी शामिल हुए। जो की आकर्षण का केंद्र रहा।

बता दें कि, इसमें शामिल 6 सरेंडर नक्सली युवाओं ने घुड़सवारी करते हुए हैरतअंगेज स्टंट किए। मात्र 15 दिनों के कठिन प्रशिक्षण में घुड़सवारी सीखी और मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिसे देख तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मैदान गूंज उठा।

Kanker News: इन नक्सलियों ने कहा कि, सरकार की पुनर्वास नीति हमें नई जिंदगी दे रही है। समाज की मुख्यधारा में लौटकर जो सम्मान मिला है। वह जंगल की जिंदगी में कभी नहीं था। उन्होंने नक्सल संगठन में सक्रिय अपने साथियों से भी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की।

 

 

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close