Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़देश

1 जुलाई से ट्रेन टिकट महंगे: AC और नॉन-AC दोनों का किराया बढ़ा, तत्काल बुकिंग के नियमों में हुआ बदलाव

 

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका देते हुए 1 जुलाई 2025 से ट्रेन टिकटों के किराए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। रेलवे का कहना है कि बढ़ती मेंटेनेंस लागत और ऑपरेशनल खर्च को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

किस श्रेणी में कितना बढ़ा किराया?

  • नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने पर प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा देना होगा।
  • एसी क्लास (AC 2-टियर, AC 3-टियर) में यह बढ़ोतरी 2 पैसे प्रति किलोमीटर की गई है।
  • सामान्य द्वितीय श्रेणी के यात्रियों के लिए 500 किमी तक किराया यथावत रहेगा, लेकिन 500 किमी से अधिक पर आधा पैसा/किमी बढ़ाया गया है।

READ MORE : महानदी किनारे अवैध रेत भंडारण पर छापा, 100 हाईवा रेत और JCB मशीन जब्त

दैनिक यात्रियों को राहत

शहरों में सबअर्बन ट्रेनों और मासिक सीजन टिकट (MST) पर कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे रोजाना यात्रा करने वालों को राहत मिली है।

तत्काल टिकट बुकिंग के नए नियम

  • 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य किया गया है।
  • 15 जुलाई से टिकट बुकिंग के दौरान आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा, जिसे वेरीफाई करना अनिवार्य होगा।
  • ये नियम ऑनलाइन, रेलवे काउंटर और एजेंट्स से टिकट बुकिंग पर लागू होंगे।

READ MORE : CG ACCIDENT : ड्यूटी से लौट रहे पुलिस आरक्षक को अज्ञात ट्रक ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत

असर क्या होगा?

रेलवे का दावा है कि ये बदलाव पारदर्शिता बढ़ाने और दलालों पर लगाम कसने के लिए हैं। हालांकि, लंबी दूरी के यात्रियों पर इसका आर्थिक असर पड़ेगा और टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले से अधिक जटिल हो सकती है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close