[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Independence Day Shayari : ‘तिरंगा हमारी शान है, भारत हमारी पहचान है’, 15 अगस्त पर अपनों को भेजें ये खास शायरी

Independence Day Shayari : हर साल 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने के साथ-साथ देशभक्ति शायरी, कविताएं और संदेश भी शेयर करते हैं। स्कूल-कॉलेजों से लेकर सरकारी और सामाजिक आयोजनों तक 15 अगस्त पर देशभक्ति का रंग देखने को मिलता है। तिरंगा फहराने के साथ देश के प्रति सम्मान और जिम्मेदारी का संकल्प लिया जाता है। आप भी इस स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों, परिवार या सोशल मीडिया पर देशभक्ति का संदेश शेयर करना चाहते हैं, तो ये शायरी आपके काम आ सकती है।

JPSC-JSSC Case: JPSC-JSSC भर्ती मामला, इंटरव्यू में नंबर बढ़ाने होती थी लाखों की डील, CID पूछताछ में आरोपी ने खोले कई राज

1.
तिरंगा हमारी शान है,
भारत हमारी पहचान है,
इसके लिए जो मिट गए,
उन वीरों को शत-शत प्रणाम है।

2.
न झुका है तिरंगा, न कभी झुकने देंगे,
भारत मां की शान को हमेशा ऊंचा रखेंगे।
देश के वीरों का जो सपना था,
मिलकर उस सपने को साकार करेंगे।

3.
मिट्टी की खुशबू, तिरंगे का मान,
भारत मां पर हम सबको अभिमान।
वीरों की कुर्बानी को दिल से नमन,
यही है आजादी का सच्चा जश्न।

4.
जो देश के लिए अपना जीवन वार गए,
वो भारत मां के सच्चे लाल कहलाए।
उनके बलिदान को कभी भूल न पाएंगे,
हर साल 15 अगस्त को उन्हें याद करेंगे।

5.
आजादी का पर्व आया है,
हर दिल में तिरंगा लहराया है।
वीरों के बलिदान को करें सलाम,
जय हिंद से गूंजे हिंदुस्तान।

बता दें कि, 15 अगस्त सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने का दिन भी है। आजादी हमें संघर्ष और बलिदान से मिली है, इसलिए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close