ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी कार्रवाई, 500 से अधिक खाते, करोड़ों रुपए के लेनदेन, कई मोबाइल डेस्कटॉप जब्त

रायपुर – राजधानी रायपुर पुलिस ने एक बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा के निर्देश पर संचालित ऑपरेशन साइबर शील्ड के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओडिशा,गुजरात, बिलासपुर और रायपुर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जांच के दौरान सामने आया कि इन आरोपियों के माध्यम से 500 से अधिक बैंक खातों में करोड़ों रुपए का लेनदेन किया गया था। पुलिस ने आरोपियों से 50 मोबाइल,10 डेस्कटॉप कंप्यूटर,सैकड़ों सिम कार्ड और 60 बैंक अकाउंट किट जब्त की हैं। आरोपी कई अलग अलग नामो से लिंक बनाया था।
जैसे फर्जी मैट्रिमोनियल साइट बनाकर लोगों से वर-वधू के नाम पर धोखाधड़ी करते थे। पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया कि उनके द्वारा बनाए गए “म्यूल बैंक अकाउंट” का नियंत्रण चीनी नागरिकों द्वारा APK ऐप के माध्यम से किया जाता था। इन खातों के जरिए मनी लाउंड्रिंग का नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था। रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा दर्ज दो प्रमुख मामले थाना डीडी नगर (79 एचडीएफसी खाते) और थाना आजाद चौक (17 साउथ इंडियन बैंक खाते) में जांच जारी है। बैंक से भी ऐसे संदिग्ध खातों की जानकारी ली जा रही है, जिनमें असामान्य ट्रांजैक्शन पाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत म्यूल अकाउंट धारकों, ब्रोकरों और ठगों पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है और आगे की जांच जारी है।




