[t4b-ticker]
Advertisement
कोरबाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

हनुमंत कथा में घमासान…पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा को लेकर विवाद, अमरजीत सिंह और बसंत अग्रवाल के बीच तीखी बहस

कोरबा। Korba Dhirendra Shastri Controversy: कोरबा के बांकी मोंगरा क्षेत्र में चल रहे हनुमंत कथा कोरबा 2026 में कथावाचक पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की उपस्थिति के बीच विवाद गहराता दिखाई दे रहा है। यह आयोजन 28 मार्च से 1 अप्रैल तक निर्धारित है, लेकिन इसके संचालन को लेकर आयोजकों के बीच मतभेद सामने आ गए हैं।

विवाद की शुरुआत 28 मार्च से ही हो गई थी। आयोजन समिति ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को लाने के लिए रायगढ़ एक वाहन भेजा था, लेकिन इसी दौरान बसंत अग्रवाल जिंदल एयरपोर्ट, रायगढ़ पहुंच गए और वहां से पंडित शास्त्री को अपने साथ कटघोरा ले आए। इसके बाद से वे लगातार उनके साथ नजर आए। आयोजकों का आरोप है कि इस दौरान उन्हें पंडित शास्त्री से दूर रखा गया, जिससे उनके बीच नाराजगी बढ़ती गई। उनका कहना है कि बसंत अग्रवाल न तो आयोजन समिति से जुड़े हैं और न ही कोरबा के निवासी हैं, इसके बावजूद वे कार्यक्रम में हस्तक्षेप कर रहे हैं।

देर रात हुआ हंगामा

वहीं कल रविवार देर रात लगभग 2 बजे विवाद ने तूल पकड़ लिया, जब आयोजक अमरजीत सिंह पंडित धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात करने पहुंचे। मौके पर मौजूद बाउंसरों ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद अमरजीत सिंह और बसंत अग्रवाल के बीच तीखी बहस हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस कथा आयोजन की जिम्मेदारी राणा मुखर्जी, अमरजीत सिंह और डॉ. पवन सिंह द्वारा संयुक्त रूप से संभाली जा रही है।

फ्लेक्स से बढ़ा विवाद

Korba Dhirendra Shastri Controversy:  इसी बीच एक और विवाद तब सामने आया जब बसंत अग्रवाल द्वारा आयोजन स्थल और शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर अपने नाम के फ्लेक्स लगवाए गए। इससे अन्य आयोजकों में असंतोष और बढ़ गया। उनका कहना है कि इससे आयोजन “हाइजैक” होने जैसी स्थिति बन रही है।

 

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close