
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी का मौका मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस स्टेडियम को आगामी भारत-दक्षिण अफ्रीका और भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के एक-एक मैच के लिए वेन्यू के रूप में फाइनल कर दिया है।
3 दिसंबर को होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे
दक्षिण अफ्रीका की टीम नवंबर-दिसंबर 2025 में भारत दौरे पर आ रही है, जिसमें दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेले जाएंगे। इसी दौरे के तहत 3 दिसंबर 2025 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय (वनडे) मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा।
READ MORE : EXCLUSIVE:-रायपुर पुलिस की नई पहल“पुलिस मितान” से गाँव और शहर में मजबूत होगी कानून व्यवस्था!
23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होगा टी20 मैच
न्यूजीलैंड की टीम जनवरी 2026 में भारत दौरे पर आएगी, जिसमें तीन वनडे और पांच टी20 मैच शामिल हैं। इस सीरीज का एक टी20 मुकाबला 23 जनवरी 2026 को रायपुर में आयोजित होगा।
क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में BCCI की पहल
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद और BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन 2 के समापन समारोह में यह जानकारी दी। उन्होंने राज्य में क्रिकेट के विकास और खिलाड़ियों को अवसर देने की प्रतिबद्धता जताई।
समारोह में बारिश के कारण फाइनल मुकाबला पूरा नहीं हो पाया, जिस वजह से रायपुर राइनोस और राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया।
READ MORE : CG NEWS : अस्पताल के बाथरूम में नाबालिग छात्रा ने नवजात को जन्म देकर कमोड में फेंका, बच्चे की दर्दनाक मौत
भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
65,000 दर्शकों की क्षमता वाले शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम को भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम माना जाता है। इससे बड़े स्टेडियमों में अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम (1.10 लाख) और कोलकाता का ईडन गार्डन्स (68 हजार) शामिल हैं।
इससे पहले भी रायपुर में 2023-24 में भारत-न्यूजीलैंड और फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज के मैचों की मेजबानी हो चुकी है। लगातार मिल रही अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी से रायपुर एक प्रमुख क्रिकेट स्थल के रूप में उभर रहा है।




