Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

नाकेबंदी प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक,सड़क में ही भिड़ गए नेता, वीडियो हो रहा वायरल!

In the blockade demonstration, there is a sharp noise between Congress leaders, leaders in the road, video is going viral

डेस्क/ मंगलवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित आर्थिक नाकेबंदी आंदोलन उस समय विवादों में घिर गया, जब कार्यक्रम स्थल तेलीबांधा में दो वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सडक में ही आपस में भिड़ गए। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला और रायपुर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गिरीश दुबे के बीच प्रदर्शन के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो धीरे-धीरे तू-तू, मैं-मैं और आवेश तक पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों सूत्रों के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को उठाकर दूसरे तरफ बैठने कह रहे थे..उतने में ही गिरीश दुबे हस्तक्षेप किया जिसे लेकर दोनों नेताओं के बीच कहा सुनी शुरू हो गई.. यह कलह सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सार्वजनिक रूप से साजग जाहिर गई, जिससे पार्टी की साख पर सवाल उठने लगे हैं।

मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और अन्य पदाधिकारियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन दोनों नेताओं की गरमागरम बहस कई मिनटों तक चलती रही। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें दोनों नेताओं को एक-दूसरे को तीखे शब्दों में लताड़ते हुए देखा जा सकता है।

इस विवाद ने कांग्रेस के प्रदर्शन की गंभीरता और पार्टी संगठन की एकता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। पार्टी की छवि को गहरा नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, खासकर ऐसे समय में जब कांग्रेस विपक्ष में रहकर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रही है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close