इनडोर स्टेडियम में हुआ योग दिवस का आयोजन, विधायक और अधिकारी, कर्मचारी हुए शामिल!
Yoga Day was organized in indoor stadium, MLA and officer, employees were included!

डेस्क/बालोद जिले के इनडोर स्टेडियम में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक कलेक्टर पुलिस अधीक्षक सहित भारतीय जनता पार्टी के नेता जनप्रतिनिधियों एवं स्कूली बच्चों ने एक साथ योग किया आज का यह योग “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” की टीम पर मनाया गया दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज योग वैश्विक मंच पर पहचान बना चुका है। भारत की योग आधारित अर्थव्यवस्था अब 20,000 करोड़ से अधिक की हो चुकी है और 1 लाख से अधिक प्रमाणित योग शिक्षक दुनिया के 190 देशों में सक्रिय हैं।
बालोद जिले के इनडोर स्टेडियम में सुबह 7:00 से स्कूली बच्चे प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी एवं विभिन्न नेता और जनप्रतिनिधि संयुक्त रूप से योग करते हुए नजर आए यहां पर योग शिक्षक ने योग के सभी आसान की जानकारी देते हुए उन्हें योग कराया और प्राणायाम भी कराया इस दौरान योग से जुड़ी बातों को सभी योगा करने वाले लोगों के बीच में रखा गया और योग के फायदे से भी अवगत कराया गया है।

योग है संपूर्ण जीवनशैली..
विधायक ललित चंद्राकर ने बताया कि एनएसएसओ के हालिया सर्वेक्षण के अनुसार, देश के लगभग 2.5 करोड़ घरों में कम से कम एक सदस्य नियमित रूप से योग करता है, जो योग के प्रति जन-सामान्य की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक क्रिया नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवनशैली है जो तन, मन और आत्मा को संतुलित करती है। योग की उत्पत्ति आदि योगी शिव से मानी जाती है और इसे वैज्ञानिक दृष्टिकोण से व्यवस्थित रूप में महर्षि पतंजलि ने प्रस्तुत किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष तारिणी चंद्राकर, बीजेपी जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख,कलेक्टर दिव्या मिश्रा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल, कृष्णकांत पवार, पवन साहू, यज्ञदत्त शर्मा, तोमन साहू दुर्गानंद साहू, कमलेश सोनी, संजय शानू साहू सहित अन्य मौजूद रहे।




