Breaking news
Advertisement
देश

अब सिर्फ 10 मिनट में होगी शराब की होम डिलीवरी, आबकारी विभाग ने दी मंजूरी

कोलकाता। कोलकाता में शराब की होम डिलीवरी को आबकारी विभाग ने मंजूरी दे दी है। हैदराबाद स्थित एक स्टार्टअप ने कोलकाता शहर में सिर्फ 10 मिनट में शराब की डिलीवरी सेवा की शुरुआत की है। इनोवेंट टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित ब्रांड बूजी (Boozie) ने अपने बयान में शराब की होम डिलीवरी को लेकर जानकारी साझा की है। साथ ही दावा भी किया है कि मात्र 10 मिनट के भीतर है वह लोगों के घरों तक शराब की डिलीवरी करेगी।

बूजी ने अपने बयान में कहा है कि त्वरित आपूर्ति सेवा के लिए बूजी को पश्चिम बंगाल राज्य आबकारी विभाग से मंजूरी मिल गई है। बूजी एक आपूर्ति एग्रीगेटर प्लैटफॉर्म है जो शराब की नजदीकी दुकानों से उत्पाद लेकर उपभोक्ता तक पहुंचाती है। कंपनी की मानें तो इस सेवा के लिए कंपनी नवाचार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का भी इस्तेमाल करती है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और सह संस्थापक ने कहा कि शराब आपूर्ति और उसके इस्तेमाल से जुड़ी सभी आशंकाओं को तकनीकी के इस्तेमाल से दूर करने का प्रयास किया गया है। खबरों की मानें तो कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि आबकारी विभाग द्वारा मंजूरी मिलने के बाद कंपनी द्वारा यह सेवा पूर्वी महानगर में शुरू की गई है। बता दें कि बूडी ऑर्डर मिलते ही, डिलीवरी लोकेशन के सबसे नजदीकी शराब की दुकान से उत्पाद को उठाता है और होम डिलीवरी करता है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close