पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन में विस्फोट, 24 लोगों की मौत..

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन में आज एक विस्फोट हुआ. इस विस्फोट में कम से कम 24 लोगों के मारे जाने और 40 लोगों के घायल होने की खबर है. मारे गाये लोगों में 14 जवान भी शामिल हैं।
पाकिस्तान मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले की जिम्मेदारी मिलिटेंट ग्रुप बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। आर्मी ने कहा कि यह एक सुसाइड अटैक था, जिसका निशाना स्टेशन पर तैनात पुलिस जवान थे।
क्वेटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ऑपरेशन्स मुहम्मद बलूच ने कहा कि शुरुआती जांच सुसाइड बॉम्बिंग का संकेत करती है. शुरुआती रिपोर्ट के आधार पर बताया जा रहा है कि विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस में हुआ. विस्फोट से प्लेटफॉर्म की छत को भी नुकसान पहुंचा है और इसकी आवाज़ शहर के कई इलाकों में दूर-दूर तक सुनी गई.
J&K विधानसभा हंगामे को लेकर भड़के PM मोदी, कहा-कांग्रेस वालों के कान फट जाए




