CJP Protest WhatsApp Chats Leaked: ‘मौत हुई तो सरकार पर दबाव बनेगा’.. CJP प्रोटेस्ट से जुड़े WhatsApp चैट लीक, क्या जानबूझकर हिंसा भड़काने का था प्लान ?
नई दिल्ली। CJP Protest WhatsApp Chats Leaked: CJP के ‘संसद चलो’ प्रदर्शन के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कथित WhatsApp चैट ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि ‘JNU पार्लियामेंट चलो कोऑर्डिनेशन’ और ‘चलो पार्लियामेंट – 20 जुलाई’ नाम के WhatsApp ग्रुप के कुछ स्क्रीनशॉट लीक हुए हैं, जिनमें प्रदर्शन के दौरान तनाव बढ़ने और संभावित हिंसा से जुड़े आपत्तिजनक संदेश दिखाई दे रहे हैं।
वायरल स्क्रीनशॉट्स में एक कथित संदेश में लिखा है, “अगर कोई मर गया तो सरकार पर और दबाव पड़ेगा।” इस मैसेज के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई लोग इन चैट्स की सत्यता और इनके पीछे की मंशा की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। हालांकि, इन वायरल चैट्स की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब तक किसी जांच एजेंसी या सरकारी विभाग ने आधिकारिक रूप से यह पुष्टि नहीं की है कि ये स्क्रीनशॉट वास्तविक हैं या इनमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ की गई है।
CJP Protest WhatsApp Chats Leaked: बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान हुई घटनाओं और वायरल चैट्स के बीच किसी संभावित संबंध की भी जांच की मांग उठ रही है। सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर प्रसारित सामग्री और डिजिटल साक्ष्यों की पड़ताल कर रही हैं। यदि चैट्स प्रामाणिक पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल, इस पूरे मामले में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। जांच एजेंसियों की आधिकारिक रिपोर्ट और सत्यापन के बाद ही यह स्पष्ट हो पीअगा कि वायरल चैट्स वास्तविक हैं या नहीं और उनका प्रदर्शन से कोई संबंध था या नहीं।




