[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबररायपुर

नान घोटाला मामले में बड़ा अपडेट, सरेंडर करने कोर्ट पहुंचे रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला

रायपुर। NAN Scam: नान घोटला मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला ने रायपुर की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, लेकिन कल स्पेशल कोर्ट ने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। कोर्ट का कहना था कि, सुप्रीम कोर्ट का आदेश अभी तक अपलोड नहीं हुआ है। इसलिए सरेंडर की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा सकती। वहीं आज सुबह ED की टीम आलोक शुक्ला के घर में दबिश दी थी। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करना था। इसी गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने ED स्पेशल कोर्ट में आज खुद को सरेंडर किया।

दरअसल, नान घोटाला केस में रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। लेकिन ED ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और बताया कि,आरोपियों ने 2015 में दर्ज नान घोटाला मामले और जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी और उनकी जांच अभी पूरी नहीं हुई है। जिसके बाद कोर्ट ने कहा कि पहले 2 हफ्ते ED की हिरासत और उसके बाद 2 हफ्ते न्यायिक हिरासत में रहना होगा। इसके बाद ही उन्हें जमानत मिल सकेगी।

बता दें कि, यह मामला 2015 में सामने आया था। जब ACB और EOW ने एक साथ 25 परिसरों पर छापा मार था। इस दौरान कुल 3.64 करोड़ रुपए नकद जब्त किए गए थे। साथ ही चावल और नमक के नमूने जब्त कर जांच की गई, जो घटिया और मानव उपभोग के लिए अनुपयुक्त पाए गए।

NAN Scam: वहीं EOW की FIR के अनुसार, आलोक शुक्ला और अनिल टुटेजा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए तत्कालीन महाधिवक्ता सतीशचंद्र वर्मा को प्रभावित किया था जिससे की वे सरकारी कर्तव्यों का गलत उपयोग कर सकें। जिसका मकसद सरकारी खरीद व वितरण प्रणाली में गड़बड़ी कर आर्थिक लाभ लेना था।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close