[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS : भूपेश बघेल पर अजय चंद्राकर का तंज,बोले- हवा-पानी पर जांच मांगते हैं, छात्रों के मुद्दे पर चुप क्यों?

प्रविंस मनहर/रायपुर- झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कथित चुप्पी पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने निशाना साधा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भूपेश बघेल हवा चलने, पानी गिरने और धूप निकलने तक को लेकर जांच की मांग कर सकते हैं, लेकिन झारखंड में छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर बोलने से बच रहे हैं। अजय चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल हर छोटे-बड़े मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हैं और जांच की मांग करते हैं, लेकिन झारखंड के छात्रों के आंदोलन पर उनकी चुप्पी सवाल खड़े करती है। भाजपा विधायक ने व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर भूपेश बघेल झारखंड जाने से इसलिए बच रहे हैं कि वहां उनका जूता चोरी हो सकता है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर उन्हें नया जूता दे दिया जाएगा।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close