[t4b-ticker]
Advertisement
क्राइमगरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

Gariaband Crime News: नाले में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद। Gariaband Crime News: गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब सरगी नाला में एक युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिला। शव सड़ी-गली अवस्था में होने के कारण उसकी पहचान तत्काल नहीं हो सकी। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर फिंगेश्वर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ भी शुरू कर दी है।

Vidhan Sabha Monsoon Satra: छत्तीसगढ़ में खाद-बीज की कमी को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन के गर्भगृह में पहुंचे कांग्रेसी विधायक, 34 विधायक निलंबित

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। शव की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की मौत कुछ दिन पहले हुई होगी। हालांकि, मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

CG Vidhan Sabha Session: विधानसभा में वेदांता हादसे पर गरमाई बहस, भूपेश बघेल ने सरकार पर लगाए संरक्षण के आरोप, विपक्ष का वॉकआउट

Gariaband Crime News: यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मामला हत्या, आत्महत्या या किसी दुर्घटना का है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान किया जा रहा है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति अधिक स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल फिंगेश्वर पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close