Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़

महिला की सिल-बट्टे से सिर कुचल कर हत्या, बेटा पहुंचा तो इस हालत में मिली लाश

कोरबा। जिले में एक महिला की सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का बेटा जब घर पहुंचा तो उसने खून से लथपथ मां की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और डॉग स्कवॉयड की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में एक युवक को पकड़ा है। मामला हरदी बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक़, धतूरा गांव निवासी कलाबाई राठौर (60) अकेले रहती थी। महिला के पति नेहरू लाल राठौर की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटा मनीष राठौर पास के ही गांव उतरदा में अपने परिवार के साथ रहता है और केजेएसएल धतूरा प्लांट में काम करता है। मनीष की नाइट शिफ्ट थी, तो वह रोज की तरह बुधवार शाम करीब 7 बजे अपनी मां के घर खाना खाने के लिए पहुंचा था।

जब वह आया तो घर के सारे खिड़की और दरवाजे अंदर से बंद थे। काफी देर तब उसने मां को आवाज़ दी और दरवाजा खटखटया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस पर मनीष पड़ोस के मकान में गया और वहां से वहां से मां के घर में घुसा तो अंदर कला बाई का खून से लथपथ शव पड़ा था। शव के पास ही खून लगा बट्टा (सिल-बट्टा) भी पड़ा था। मनीष ने पुलिस और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने गांव के ही एक युवक को इस हत्या मामले में पकड़ा है। उसे महिला के घर से निकलते देखा गया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close